अगर आप Department of Posts के recent departmental exams की तैयारी कर रहे हैं या अपना दिया हुआ paper analyze करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। GDS To MTS Coaching पर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Gujrat Circle GDS to MTS Question Paper 2026 With Answers [PDF]।
GDS से MTS (Multi Tasking Staff) promote होने के लिए exam pattern और recent questions को समझना सबसे ज़रूरी step है। इस post में हमने न सिर्फ पूरा original question paper शेयर किया है, बल्कि हर question का accurate answer भी provide किया है ताकि आपको कोई confusion न रहे।
नीचे आप पूरा paper detail में पढ़ सकते हैं और अपने आने वाले exams की बेहतर preparation के लिए बस एक click में PDF download भी कर सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के paper और उसकी answer key देखते हैं!
Gujrat Circle GDS to MTS Question Paper 2026
1. डाक मैनुअल भाग-V के अनुसार “पोस्टमास्टर जनरल” शब्द में कौन सम्मिलित है?
(A) केवल डाक सेवाओं के निदेशक
(B) केवल मुख्य पोस्टमास्टर जनरल
(C) मुख्य पोस्टमास्टर जनरल की शक्तियों का प्रयोग करने वाले सभी अधिकारी
(D) केवल प्रधान मुख्य पोस्टमास्टर जनरल
2. हाइब्रिड मेल सेवा का उद्देश्य क्या है?
(A) मोबाइल वैन द्वारा पत्र भेजना
(B) कंप्यूटर टर्मिनलों के माध्यम से लिखित सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक प्रेषित करना
(C) अंतरराष्ट्रीय कूरियर के माध्यम से डाक भेजना
(D) डाक द्वारा नकद राशि पहुंचाना
3. ट्रांज़िट मेल कार्यालय का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) डाक आर्टिकल को छाँटना एवं प्रेषित करना
(B) बंद डाक बैगों को प्राप्त करना एवं प्रेषित करना
(C) वित्तीय सेवाएँ प्रदान करना
(D) डाक टिकट संग्रह सामग्री बेचना
4. डाक परिमंडल के मुख्यालय में स्थापित वह कार्यालय, जो अप्राप्त, अस्वीकृत, बिना पते अथवा अधूरे पते वाली डाक आर्टिकल का निपटान करता है, क्या कहलाता है?
(A) नोडल डाकघर
(B) प्रधान डाकघर
(C) रिटर्ल्ड लेटर ऑफिस
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
5. एक ही कार्यालय या अनुभाग को भेजी जाने वाली कई डाक बैग को एक साथ सुरक्षित रखने हेतु जिस बड़ी बैग का उपयोग किया जाता है, उसे क्या कहते हैं?
(A) ट्रांजिट बैग
(B) पैकेट बैग
(C) बीमाकृत बैग
(D) इनमें से कोई नहीं
6. सही विकल्प चुनिएः
(A) लेखा बैग का उपयोग उपडाकघर और प्रधान डाकघर के बीच किया जाता है।
(B) SO से HO भेजे जाने वाले लेखा बैग में SO का दैनिक लेखा होता है।
(C) HO से SO भेजे जाने वाले लेखा बैग में SO स्लिप होती है।
(D) उपरोक्त सभी
7. निर्धारित समय के बाद लेकिन विलंब शुल्क दिए बिना डाकघर में डाला गया पत्र क्या कहलाता है?
(A) टू लेट लेटर
(B) लेट लेटर
(C) मिसेन्ट लेटर
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
8. निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्णतः पूर्वभुगतान एवं अपंजीकृत पत्र डाक आर्टिकल पोस्ट बॉक्स के माध्यम से वितरित की जाती हैं?
(A) पत्र एवं अंतर्देशीय पत्र कार्ड
(B) पोस्टकार्ड एवं एरोग्राम
(C) पंजीकृत समाचार पत्र एवं पुस्तकें
(D) उपरोक्त सभी
9. फ्रैंकिंग मशीन का वैध लाइसेंस किसके द्वारा जारी किया जाता है?
(A) डाक मंडल (Postal Division) के प्रमुख
(B) डाक महानिदेशक
(C) परिमंडल (Circle) के प्रमुख
(D) डाक महाध्यक्ष
10. SAL का अर्थ क्या है?
(A) सर्विस एयर लिमिटेड
(B) सरफेस एयर लिफ्टेड
(C) सर्विस एयर लिफ्टेड
(D) इनमें से कोई नहीं
11. यदि किसी डाक आर्टिकल को लेने से इंकार कर दिया जाए, तो उसे डाकघर में कितने समय तक रखा जाएगा?
(A) 7 दिन
(B) तुरंत प्रेषक को वापस भेज दिया जाएगा
(C) 30 दिन
(D) 3 महीने
12. बाल जीवन बीमा को छोड़कर किसी भी डाक जीवन बीमा पॉलिसी के अंतर्गत अधिकतम बीमित राशि कितनी है?
(A) ₹10 लाख
(B) ₹20 लाख
(C) ₹50 लाख
(D) ₹1 करोड़
13. जिन डाक आर्टिकल पर “To be kept till called for” अथवा “To await arrival” लिखा हो, उन्हें किस में रखा जाता है?
(A) जमा डाक आर्टिकल
(B) अपूर्ण पते वाली डाक
(C) पोस्टे रेस्टांते
(D) बिना डाक शुल्क वाली डाक आर्टिकल
14. डाकघर बचत खाते को खोलने के लिए न्यूनतम राशि कितनी आवश्यक है?
(A) ₹100
(B) ₹500
(C) ₹1,000
(D) ₹5,000
15. POSB नियमों के अनुसार यदि किसी खाते में लगातार कितने वित्तीय वर्षों तक न जमा और न ही निकासी होती है, तो उसे निष्क्रिय माना जाता है?
(A) 1 वर्ष
(B) 2 वर्ष
(C) 3 वर्ष
(D) 5 वर्ष
16. डाक टिकटों पर निरस्तीकरण करने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य क्या है?
(A) सजावट
(B) धोखाधड़ीपूर्ण पुनः उपयोग को रोकना
(C) प्रेषक की पहचान करना
(D) राजस्व बढ़ाना
17. निम्नलिखित में से कौन-सी आर्टिकल डाक-शुल्क से मुक्त है?
(A) रजिस्टर्ड पत्र
(B) अंतर्देशीय पत्र
(C) स्पीड-पोस्ट पत्र
(D) दृष्टिबाधितों के लिए साहित्य के पैक
18. यदि कोई ग्राहक किराया अवधि समाप्त होने के बाद भी बिना नवीनीकरण के पोस्ट बॉक्स का उपयोग करता रहता है, तो उचित कार्रवाई क्या होगी?
(A) अनिश्चितकाल तक डाक वितरण जारी रखना।
(B) पोस्ट बॉक्स को स्वतः नवीनीकृत मान लेना।
(C) समाप्त हो चुके पोस्ट बॉक्स किराये से संबंधित विभागीय नियमों के अनुसार कार्यवाई करना।
(D) उसके बाद प्राप्त सभी डाक आर्टिकल को नष्ट कर देना।
19. लेटर बॉक्स की निकासी के लिए जाने से पहले, लेटर बॉक्स परिचारक को संबंधित अधिकारी से क्या प्राप्त करना चाहिए?
(A) केवल लेटर बॉक्स की चाबियाँ
(B) पंजीकृत डाक आर्टिकल की रसीदें
(C) केवल साइकिल
(D) चाबियाँ, संग्रहण बैग तथा जहाँ उपलब्ध हों वहाँ परिवर्तनीय समय पट्टिकाएँ
20. लेटर बॉक्स की इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) डाक शुल्क में कमी करना
(B) लेटर बॉक्स की समयबद्ध एवं उत्तरदायी निकासी सुनिश्चित करना
(C) पोस्ट बॉक्स किराये में वृद्धि करना
(D) वितरण कार्य समाप्त करना
21. निम्नलिखित में से कौन-सा कारण किसी पोस्टल आर्टिकल को सरकारी मानने के लिए वैध नहीं है?
(A) वह किसी सक्षम सरकारी कार्यालय द्वारा भेजी गई हो।
(B) वह सरकारी पत्राचार से संबंधित निर्धारित शर्तों को पूरा करती हो।
(C) जहाँ आवश्यक हो, उस पर सरकारी संकेत अंकित हों।
(D) उसे किसी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी द्वारा भेजा गया हो।
22. यदि प्राप्तकर्ता डाक पर देय शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहता और डाक आर्टिकल लेने से इंकार कर देता है, तो डाकिया उस पर क्या टिप्पणी लिखेगा?
(A) अन्क्लेम्ड
(B) रेफ्यूसड
(C) नॉट नोन
(D) नोट विलिंग
23. विंडो डिलीवरी टिकट क्या है?
(A) दैनिक डॉकेट
(B) डाकघर द्वारा दी गई रसीद
(C) फ्रैंकिंग मशीन लाइसेंसधारी के प्रतिनिधि का पहचान पत्र (ID)
(D) इनमें से कोई नहीं
24. डाक विभाग का प्रशासनिक प्रमुख कौन होता है?
(A) मुख्य डाक महाध्यक्ष
(B) डाक सेवा, महानिदेशक
(C) सचिव, डाक विभाग
(D) डाक बोर्ड, अध्यक्ष
25. राजस्व स्टाम्प कौन जारी करता है?
(A) डाक विभाग
(B) राज्य सरकार
(C) भारतीय रिज़र्व बैंक
(D) बैंक ऑफ बड़ौदा
26. रात्रि डाकघर किसकी स्वीकृति से खोले जाते हैं?
(A) डाक अधीक्षक
(B) महानिदेशक, डाक विभाग
(C) सचिव, संचार मंत्रालय
(D) मुख्य डाक महाध्यक्ष
27. डाकघर पहचान पत्र की वैधता अवधि कितनी होती है?
(A) 1 वर्ष
(B) 3 वर्ष
(C) 5 वर्ष
(D) 10 वर्ष
28. डाक टिकट डाक उपयोग के लिए कब अमान्य हो जाता है?
(A) यदि उसे उल्टा चिपकाया गया हो
(B) यदि उसका पहले ही उपयोग हो चुका हो तथा उस पर डाक निरस्तीकरण की मुहर लगी हो।
(C) यदि उसे ठीक प्रकार से चिपकाया गया हो
(D) यदि वह उच्च मूल्यवर्ग का हो
29. डाक स्टेशनरी का क्या अर्थ है?
(A) डाकघर में बिकने वाला कोई भी कागज़
(B) कार्यालय रजिस्टर
(C) मुद्रित डाक शुल्क वाले लिफाफे, पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय पत्र आदि।
(D) डाकघरों में प्रयुक्त नकद पुस्तिकाएँ
30. अपने अधिकार क्षेत्र के अधीन उपडाकघरों एवं शाखा डाकघरों के वित्तीय लेखे कौन रखता है?
(A) मुख्य पोस्टमास्टर जनरल
(B) प्रधान डाकघर
(C) परिमंडल लेखा कार्यालय
(D) अधीक्षक
31. 10 संख्याओं का औसत 36 है। यदि एक संख्या 48 के स्थान पर 68 कर दी जाए, तो नया औसत क्या होगा?
(A) 37
(B) 38
(C) 39
(D) 40
32. 20 विद्यार्थियों की औसत आयु 16 वर्ष है। यदि 37 वर्ष आयु के शिक्षक को भी शामिल कर लिया जाए, तो नया औसत क्या होगा?
(A) 16 वर्ष
(B) 16.5 वर्ष
(C) 17 वर्ष
(D) 18 वर्ष
33. A अकेला किसी कार्य को 15 दिनों में पूरा करता है। 5 दिन कार्य करने के बाद B उसके साथ जुड़ जाता है और दोनों मिलकर शेष कार्य 4 दिनों में पूरा कर देते हैं। B अकेला उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
(A) 10 दिन
(B) 12 दिन
(C) 18 दिन
(D) 20 दिन
34. एक साइकिल चालक पहले 30 किमी की दूरी 15 किमी/घंटा की गति से तथा अगले 30 किमी की दूरी 20 किमी/घंटा की गति से तय करता है। उसकी औसत गति क्या होगी?
(A) 16 किमी/घंटा
(B) 17 किमी/घंटा
(C) 17.14 किमी/घंटा
(D) 18 किमी/घंटा
35. यदि 15 मजदूर 8 दिनों में 120 मीटर लंबी दीवार बना सकते हैं, तो समान कार्यक्षमता पर 20 मजदूर 12 दिनों में कितनी लंबी दीवार बनाएँगे?
(A) 200 मीटर
(B) 220 मीटर
(C) 240 मीटर
(D) 250 मीटर
36. मान ज्ञात कीजिए: 50 – {24 ÷ (6 – 2)} × 5 + 8
(A) 26
(B) 28
(C) 30
(D) 32
37. एक साइकिल का मूल्य ₹8,000 से बढ़कर ₹8,800 हो जाता है। प्रतिशत वृद्धि कितनी है?
(A) 8%
(B) 10%
(C) 12%
(D) 15%
38. 480 का 15% कितना होगा?
(A) 68
(B) 70
(C) 72
(D) 75
39. एक घड़ी ₹1,600 में 20% हानि पर बेची गई। उसका क्रय मूल्य क्या था?
(A) ₹1,800
(B) ₹1,900
(C) ₹2,000
(D) ₹2,200
40. किसी धनराशि पर 5 वर्षों के लिए 8% वार्षिक की दर साधारण ब्याज ₹1,600 है। (मूलधन क्या है?)
(A) ₹3,500
(B) ₹4,000
(C) ₹4,500
(D) ₹5,000
41. चंद्रयान मिशनों का प्रक्षेपण किस भारतीय संगठन ने किया है?
(A) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
(B) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(C) भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
(D) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
42. भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा था?
(A) बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय
(B) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(C) सरोजिनी नायडू
(D) सुब्रमण्यम भारती
43. पंजाब में फसल कटाई के मौसम का प्रमुख त्योहार कौन-सा है?
(A) ओणम
(B) बिहू
(C) पोंगल
(D) बैसाखी
44. एक डाकिया किसी ग्राहक से अन्य लोगों की तुलना में पहले डाक पहुंचाने के बदले उपहार प्राप्त करता है। सबसे नैतिक कदम क्या होगा?
(A) उपहार को प्रशंसा के प्रतीक के रूप में स्वीकार करना
(B) केवल तभी स्वीकार करना जब वह सस्ता हो
(C) विनम्रतापूर्वक उपहार अस्वीकार करना और सभी ग्राहकों के साथ समान व्यवहार करना
(D) उपहार स्वीकार करके सहकर्मियों के साथ बाँटना
45. एक सहकर्मी अक्सर ड्यूटी पर देर से आता है, जिससे कार्यालय का कार्य प्रभावित होता है। सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया क्या होगी?
(A) इस मामले को नज़रअंदाज़ करना
(B) प्रतिदिन उस सहकर्मी का कार्य स्वयं करना
(C) सहकर्मी को समय का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना और समस्या जारी रहने पर इसकी सूचना देना।
(D) सहकर्मी की सार्वजनिक रूप से आलोचना करना।
46. भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
(A) कंचनजंघा
(B) नंदा देवी
(C) कामेत
(D) अनामुडी
47. गुजरात का रण ऑफ कच्छ मुख्य रूप से किस प्रकार की स्थलाकृति के लिए प्रसिद्ध है?
(A) डेल्टा मैदान
(B) हिमनदी अपक्षेप मैदान
(C) ज्वारीय कीचड़ मैदान/लवण कच्छ
(D) ज्वालामुखीय पठार
48. भारत का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है?
(A) प्रधानमंत्री
(B) राष्ट्रपति
(C) राज्यपाल
(D) मुख्य न्यायाधीश
49. गाँव के प्रशासन का कार्य सरकार के किस स्तर द्वारा किया जाता है?
(A) राज्य सरकार
(B) संघ सरकार
(C) स्थानीय स्वराज्य संस्था
(D) उच्च न्यायालय
50. पृथ्वी के वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सी गैस पाई जाती है?
(A) ऑक्सीजन
(B) कार्बन डाइऑक्साइड
(C) नाइट्रोजन
(D) हाइड्रोजन
दोस्तों, उम्मीद है कि यह Gujarat Circle GDS to MTS Question Paper 2026 आपकी exam preparation में काफी मददगार साबित होगा। हमने पूरी कोशिश की है कि आपको सटीक answers और एक आसान PDF download लिंक provide कर सकें ताकि आपकी पढ़ाई में कोई रुकावट न आए।
अगर आपको किसी question के answer में कोई doubt है, या आप किसी और Circle का departmental exam paper चाहते हैं, तो नीचे comment section में हमें ज़रूर बताएं।
अपने उन GDS साथियों के साथ इस post को share करना न भूलें, जो MTS या Postman exam की तैयारी कर रहे हैं। Post office exams से जुड़ी ऐसी ही बेहतरीन study materials और latest updates के लिए GDS To MTS Coaching के साथ जुड़े रहें।
आपके आने वाले exams के लिए All the Best!