Postal Manual 5 Full Download PDF In Hindi

नमस्कार साथियों! GDS To MTS Coaching में आपका स्वागत है। अगर आप GDS से MTS या Postman परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो Postal Manual 5 Full Download PDF In Hindi आपकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

विभागीय परीक्षा को क्रैक करने के लिए Postal Manual Volume 5 PDF Download करना और इसके सभी नियमों को गहराई से समझना बहुत जरूरी है। इंटरनेट पर सटीक Post Office Manual Volume 5 PDF Hindi खोज

ना अक्सर मुश्किल होता है, इसलिए आज हम आपके लिए Postal Manual 5 in Hindi PDF का सबसे बेहतरीन स्टडी मटेरियल लेकर आए हैं। इस पोस्ट में हम Postal Manual Volume 5 for GDS to MTS Exam के शुरुआती 20 महत्वपूर्ण Clauses को बिल्कुल आसान हिंदी में विस्तार से समझा रहे हैं, जिससे आपके बेसिक्स पूरी तरह क्लियर हो जाएंगे। आइए क्लॉज़ 1 से शुरू करते हैं:

  • 1. पोस्टमास्टर जनरल (Postmaster General) -> इस शब्द में प्रधान मुख्य पोस्टमास्टर जनरल (Principal Chief PMG), मुख्य पोस्टमास्टर जनरल (Chief PMG), क्षेत्रीय पोस्टमास्टर जनरल (Regional PMG), या निदेशक डाक सेवा (Director Postal Service) और अन्य अधिकारी शामिल हैं जो इनके अधिकारों का प्रयोग करते हैं।

  • 2. रेल डाक व्यवस्था (Railway Mail Service – RMS) -> यह वह व्यवस्था है जो डाक कार्यालयों और अनुभागों (Sections) में डाक की छंटाई का प्रबंधन करती है और रेल, सड़क, व नदी स्टीमरों द्वारा भेजी गई डाक की अभिरक्षा (Custody) और निपटान के लिए उत्तरदायी है।

Purchase & Download Full Postal Manual 5 PDF In Hindi

  • 3. (Delete – डिलीट कर दिया गया है)

  • 4. अधीक्षक (Superintendent) ->

    • डाकघर अधीक्षक डाक मण्डल (Postal Division) का मुख्य अधिकारी होता है।

    • RMS मण्डल में रेल-डाक अधीक्षक की स्थिति भी समान होती है।

    • अधीक्षक सीधे क्षेत्र/सर्किल अध्यक्ष के अधीनस्थ (Subordinate) होते हैं।

    • टिप्पणी: इस शब्द में ‘सीनियर अधीक्षक (Senior Superintendent)’ और ‘प्रथम श्रेणी के पोस्टमास्टर’ भी शामिल होते हैं, जब तक कि प्रसंग से कुछ और स्पष्ट न हो।

  • 5. प्रधान डाकघर (Head Post Office – HO) -> यह डाकघरों के एक समूह का मुख्य कार्यालय होता है (जिसमें कई SO और BO आते हैं)। यह अपने समूह का मुख्य लेखा कार्यालय (Main Account Office) होता है और SO/BO के धन संबंधी लेन-देन का हिसाब इसके लेखों में शामिल होता है।

    • वी-सैट केन्द्र (V-SAT Centre) -> कुछ मुख्य प्रधान डाकघरों को V-SAT केंद्र घोषित किया जाता है, जहाँ से मनीऑर्डर V-SAT तकनीक के माध्यम से भेजे जाते हैं।

    • ई एस एम ओ (eSMO – Extended Satellite Money Order) -> ये V-SAT केंद्रों के माध्यम से मनीऑर्डर भेजने के लिए ‘अतिरिक्त काउंटर’ (Extra Counter) के रूप में काम करते हैं।

    • हाइब्रिड डाक सेवा (Hybrid Mail Service) -> इलेक्ट्रॉनिक प्रेषण द्वारा एक जगह से दूसरी जगह V-SAT के माध्यम से (कंप्यूटर टर्मिनलों को जोड़ते हुए) विषय वस्तु भेजी जाती है, जो गंतव्य पर एक या अधिक प्राप्तकर्ताओं को वितरित की जा सकती है।

  • 6. जनरल पोस्ट ऑफिस (General Post Office – GPO) -> किसी सर्किल अध्यक्ष (Head of Circle) के मुख्यालय में स्थित प्रथम श्रेणी के प्रधान डाकघर (HO) को GPO कहा जाता है।

    • टिप्पणी (HO की श्रेणियां):

      • प्रथम श्रेणी HO -> वरिष्ठ समय मान अधिकारी (Senior Time Scale Officer) के नियंत्रण में होते हैं, जिन्हें ‘मुख्य पोस्टमास्टर (Chief Postmaster)’ कहा जाता है।

      • द्वितीय श्रेणी HO -> ग्रुप ‘बी’ (Group B) अधिकारी के नियंत्रण में होते हैं और ये अधिकारी ‘वरिष्ठ अधीक्षक’ के अधीन होते हैं।

  • 7. उप डाकघर (Sub Post Office – SO) -> यह HO के अधीन होता है और इसका HO के साथ लेखा संबंध (Accounting relation) होता है।

    • SO के प्रभारी अधिकारी को ‘उप पोस्टमास्टर (Sub Postmaster – SPM)’ कहा जाता है।

    • जिस नगर में HO स्थित हो, उसी नगर/उपनगर में स्थित SO को ‘नगर उप डाकघर’ (Town Sub Post Office) कहा जाता है।

  • 8. शाखा डाकघर (Branch Post Office – BO) -> यह उप डाकघर से निचले दर्जे का डाकघर होता है।

    • इसका लेखा संबंध सीधे किसी HO या SO से होता है (जिसे BO का ‘लेखा कार्यालय’ कहा जाता है)।

    • BO के प्रभारी को ‘शाखा पोस्टमास्टर (Branch Postmaster – BPM)’ कहा जाता है।

    • जिस नगर में HO स्थित हो, वहीं स्थित BO को ‘नगर शाखा डाकघर’ (Town Branch Post Office) कहा जाता है।

  • 9-क. पारवहन कार्यालय (Transit Office) -> जो डाकघर किसी सीधी डाक संचार लाइन पर स्थित हो और जहाँ आगे के डाकघरों के लिए आए थैले प्राप्त होते हों, और उन्हें बिना खोले आगे छांटकर भेज दिया जाता हो। ऐसे बिना खोले आगे भेजे जाने वाले थैलों को ‘फॉरवर्ड थैले’ (Forward Bags) कहा जाता है।

Purchase & Download Full Postal Manual 5 PDF In Hindi

  • 9-ख. पारवहन डाक कार्यालय (Transit Mail Office – TMO) -> यह RMS (रेल डाक सेवा) की एक शाखा है जहाँ केवल ‘बंद थैले’ (Closed Bags) प्राप्त किए और भेजे जाते हैं।

    • यहाँ पत्रों की छंटाई (Sorting) नहीं की जाती।

    • इसका प्रभारी ‘डाक अभिकर्ता (Mail Agent)’ या ‘डाक रक्षक (Mail Guard)’ होता है।

    • रात में काम करने वाले बैच एक के बाद एक वैकल्पिक रूप से (Alternate nights) काम करते हैं।

  • 9-ग. कम्प्यूटरीकृत पारवहन कार्यालय (Computerized Transit Office) -> जिन डाक पारवहन कार्यालयों में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है, उन्हें कम्प्यूटरीकृत TMO कहा जाता है।

  • 10. छंटाई कार्यालय (Sorting Office) -> वह कार्यालय जिसे छंटाई डाक थैलों को खोलने और उनके अंदर की चीज़ों का निपटान करने का काम सौंपा गया है। यहाँ हर किस्म की वस्तु की छंटाई आ सकती है।

    • उपयोग/फायदे (Purpose) ->

      1. अन्य कार्यालयों के छंटाई कार्य को सरल बनाना।

      2. डाकघरों के बीच बदले जाने वाले थैलों की संख्या कम करना।

      3. डाक मार्गों पर ले जाई जाने वाली डाक के वज़न को कम करना।

  • 10-क. स्वचालित डाक संसाधन केंद्र (Automatic Mail Processing Center – AMPC) -> प्रमुख नगरों में जहाँ डाक का आवागमन ज़्यादा है, छंटाई के लिए मशीनें लगाई गई हैं (जैसे- दिल्ली और कोलकाता)।

  • 10-ख. कम्प्यूटरीकृत रजिस्ट्री केंद्र (Computerized Registration Sorting Centre – CRC) -> छंटाई कार्यालय का वह रजिस्ट्री बैच जहाँ रजिस्ट्री छंटाई का कार्य कंप्यूटर पर किया जाता है। यह छंटाई कार्यालय के अंदर या किसी अलग स्थान पर भी स्थित हो सकता है।

  • 11. उप छंटाई कार्यालय (Sub Sorting Office) -> वह उप-डाकघर (SO) जो डाक-मार्गों के जंक्शन (Junction) पर स्थित होने के कारण उन कार्यालयों की डाक छांटने का काम करता है, जिनका रास्ता इस SO से होकर जाता है।

  • 11-क. नोडल डाकघर (Nodal Post Office) -> प्रमुख नगरों/टाउनों में अधिकृत डाकघर, जो पड़ोसी डाकघरों से डाक प्राप्त करते हैं और RMS अधीक्षकों द्वारा दिए गए ‘छंटाई डायग्राम (Sorting Diagram)’ के अनुसार उनकी छंटाई करते हैं। (उद्देश्य: स्थानीय छंटाई कार्यालयों पर शाम के काम का दबाव कम करना)।

  • 11-ख. केंद्रीय बैैगिंग यूनिट (Central Bagging Unit – CBU) -> यह RMS की एक शाखा है जहाँ डाकघरों/छंटाई कार्यालयों द्वारा तैयार किए गए बंडलों को अलग करके सीधे गंतव्य थैलों में डाला जाता है। (विभिन्न डाकघरों से आए ‘L’/ ‘R’ बैग्स को खोलकर, उनके बंडलों को सर्किल/जिला/डाकघर वार छांटकर आगे भेजा जाता है)।

  • 12. पुनः प्रेषण केन्द्र (Returned Letter Office – RLO) -> यह सर्किल मुख्यालय (Circle HQ) या अन्य सुविधाजनक छंटाई कार्यालय का एक सेल है।

    • यह उन डाक लेखों को डील करता है जिन पर कोई दावा न हो (Unclaimed), जिन्हें लेने से इंकार कर दिया हो (Refused), या जिनका पता न हो / अस्पष्ट / अधूरा हो।

    • इसका संक्षिप्त रूप पु.प्रे.के (RLO) है।

  • 12-क. लिप्यंतरण केन्द्र (Transcription Center) -> सर्किल मुख्यालय में स्थित वह सेल जो क्षेत्रीय भाषाओं (Regional Languages) में लिखे पतों को अंग्रेजी में अनुवाद/लिप्यंतरित (Transcribe) करता है।

  • 13. डाक विनिमय केन्द्र (Office of exchange) :-

    • (क) ऐसा डाकघर या छंटाई कार्यालय जो विदेशों में स्थित कार्यालयों के साथ डाक का आदान-प्रदान करता है।

    • जब यह विदेशों के लिए डाक तैयार करता/भेजता है -> जावक डाक विनिमय केंद्र (Outward Office of Exchange)

    • जब यह विदेशों से डाक प्राप्त करता है -> आवक डाक विनिमय केंद्र (Inward Office of Exchange)

  • (ख) पारवहन डाक विनिमय केन्द्र (Offices of Exchange of Transit) -> यह सीमा (Border) पर स्थित ऐसा डाक विनिमय केंद्र है, जो भारत के दूसरे डाक विनिमय केंद्रों के नाम भेजे गए या उनसे प्राप्त केवल ‘बंद थैलों (Closed Bags)’ को ही प्राप्त करता या भेजता है। यह न तो विदेशों के लिए थैले बंद करता है और न ही विदेशों के आवक थैलों को खोलता है। इसका काम सिर्फ विदेशी प्रशासन के वाहन या कर्मचारियों के जरिए डाक का आदान-प्रदान करना है।

  • (ग) विदेश डाकघर (Foreign Post Office) -> यह एक ऐसा डाक विनिमय केंद्र है जहाँ ‘सीमा शुल्क (Customs Duty)’ निर्धारित करने का काम भी किया जाता है। डाक वस्तुओं की वास्तविक जाँच, शुल्क का निर्धारण और आवश्यकता पड़ने पर डाक वस्तुओं को खोलने का काम केवल विदेश डाकघर में ही किया जाता है।

  • (घ) उप विदेश डाकघर (Sub Foreign Post Office) -> यह मुख्य रूप से डाक विनिमय केंद्र नहीं है (यानी यह विदेशों के लिए न तो थैले बंद करता है और न प्राप्त करता है)। लेकिन यहाँ पर ग्राहकों (प्रेषकों/पाने वालों) की सुविधा के लिए सीमा शुल्क की जाँच, निर्धारण और लेखा रखने का काम किया जाता है ताकि वे अपनी डाक छुड़ा सकें या प्रेषण के लिए दस्तावेज़ पेश कर सकें।

14. पारवहन अनुभाग (Transit Section) :-

  • Definition -> ये रेल डाक व्यवस्था (RMS) के चल कार्यालय (Mobile Offices) हैं जो रेल या नदी स्टीमर मार्गों पर काम करते हैं।

  • In-charge -> पारवहन अनुभाग के सेट के इंचार्ज अधिकारी को ‘डाक रक्षक (Mail Guard)’ या ‘डाक एजेंट (Mail Agent)’ कहा जाता है।

15. डाक कार्यालय (Mail Office) :-

  • Definition -> ये रेल डाक व्यवस्था (RMS) के स्थिर कार्यालय (Stationary Offices) हैं।

  • Types (प्रकार) -> ये दो प्रकार के होते हैं:

    1. छंटाई डाक कार्यालय (Sorting Mail Office) -> यह डाक थैलों के अंदर की वस्तुओं (खुली डाक) और बंद थैलों, दोनों का निपटारा करता है। इसके सेट के प्रभारी अधिकारी को ‘प्रधान छंटाई सहायक (Head Sorting Assistant)’ कहा जाता है।

    2. पारवहन डाक कार्यालय (Transit Mail Office) -> इसका संबंध केवल ‘बंद थैलों (Closed bags)’ से होता है। इसके प्रभारी अधिकारी को ‘डाक एजेंट (Mail Agent)’ कहा जाता है।

  • (क) कार्पोरेट डाक कार्यालय या थोक डाक कार्यालय (Corporate / Bulk Mail Centre) -> यदि कोई फर्म एक साथ 5000 साधारण डाक वस्तुएं या 250 रजिस्ट्री वस्तुएं प्रेषण के लिए प्रस्तुत करती है, तो उसे थोक डाककर्ता माना जाता है। इन्हें ‘संस्कारित छंटाई सूची (Customized Sorting List)’ दी जाती है जिसके अनुसार वे बंडल और बीजक (Invoice) तैयार करके कार्यालय प्रभारी को सौंपते हैं।

  • (ख) मास मेलिंग सेंटर (MMC) -> बड़े शहरों में ग्राहकों की मदद के लिए खोले गए केंद्र जहाँ पत्रों को कवर में डालने, पता लिखने, डाक टिकट चिपकाने या फ्रैंकिंग आदि का काम किया जाता है। इसके लिए कॉलेज छात्रों, गृहणियों या पेंशनरों को घंटे-वार पारिश्रमिक पर काम पर लिया जा सकता है। यह अतिरिक्त खर्च ग्राहकों को वहन करना होता है।

  • (ग) प्रेस छंटाई कार्यालय (PSO) -> यह छंटाई कार्यालय समाचार पत्र के प्रकाशन प्रांगण (Press premises) में ही स्थित होता है। इसके कर्मचारियों का वेतन और अन्य लेखन सामग्री का खर्च प्रकाशक (Publisher) वहन करता है। यह सीधे “L” बैग तैयार करता है जो नियमित छंटाई कार्यालयों को भेजे जाते हैं।

16. अभिलेख कार्यालय (Record Office) :-

  • Definition -> यह रेल डाक व्यवस्था (RMS) का एक स्थिर कार्यालय है, जहाँ उससे संबद्ध अनुभागों के कार्य-पत्र (Work papers) तैयार किए जाते हैं, उनकी जाँच की जाती है और उनका अभिलेख (Record) रखा जाता है।

अभिलेख-कार्यालय के प्रभारी अधिकारी को ‘अभिलेख अधिकारी’ कहा जाता है.)

17. प्रधान अभिलेख कार्यालय (Head Record Office) :-

  • Location & Role -> यह रेल डाक व्यवस्था (RMS) के मंडल मुख्यालय (Division HQ) में स्थित एक स्थिर कार्यालय है।

  • Special Work -> यह अभिलेख कार्यालय के सामान्य कार्यों के अतिरिक्त सारे मंडल के वेतन बिल (Salary bills), फुटकर बिलों और उनसे संबंधित लेखों को भी तैयार करता है।

  • In-charge -> इसके प्रभारी अधिकारी को ‘प्रधान अभिलेख अधिकारी (Head Record Officer)’ कहा जाता है।

18. उप अभिलेख-कार्यालय (Sub Records Office) :-

  • Location & Role -> यह RMS का वह स्थिर कार्यालय है जो उसी स्थान पर स्थित होता है जहाँ डाक कार्यालय होता है।

  • Work -> यहाँ संबद्ध अनुभागों के कार्य-पत्र तैयार किए जाते हैं, उनकी जाँच की जाती है, रिकॉर्ड रखा जाता है और आवश्यक फॉर्म, थैले तथा लेखन-सामग्री दी जाती है।

  • In-charge -> इसके इंचार्ज को ‘उप अभिलेख अधिकारी (SRO)’ कहते हैं, जो प्रधान छंटाई सहायक/सह.सहायक या डाक एजेंट के रूप में भी काम कर सकता है।

(क) थैला कार्यालय (Bag Office) :- थैलों के अनावश्यक संचरण से बचने के लिए थैला लेखे की नई प्रणाली में डाकघर/RMS कार्यालयों को निम्न थैला कार्यालयों में वर्गीकृत किया गया है:

  • यूनिट थैला कार्यालय (Unit Bag Office – U.B.O.) -> शाखा डाकघर (BO) और अतिरिक्त विभागीय उपडाकघर को छोड़कर सभी डाकघर UBO का काम करेंगे। साल में एक बार (संभवतः 1 जुलाई को) अधीक्षक न्यूनतम/अधिकतम थैला शेष तय करेंगे। यह दैनिक थैला पुस्तक रखेगा और ‘जिला थैला कार्यालय’ को दैनिक रिपोर्ट देगा।

  • जिला थैला कार्यालय (District Bag Office – DBO) -> RMS के प्रत्येक प्रधान/उप अभिलेख कार्यालय DBO के रूप में काम करेंगे (कुछ अपवादों में प्रधान डाकघर/HO भी DBO का काम करते हैं)। यह अपने संबद्ध UBOs, छंटाई कार्यालयों और पारवहन कार्यालयों के थैलों की प्राप्ति/प्रेषण का वर्गवार लेखा-जोखा रखेगा।

  • सर्किल थैला कार्यालय (Circle Bag Office – CBO) -> डाक सर्किल के मुख्यालय में स्थित ‘डाक वस्तु भंडार (Postal Store Depot)’ CBO का काम करेगा। यह DBOs और UBOs का निरीक्षण करके थैला-शेषों का सत्यापन करेगा। थैलों को उपलब्ध कराने, वितरित करने, मरम्मत और नीलाम करने की जिम्मेदारी भी इसी की है।

  • केंद्रीय थैला कार्यालय (Central Bag Office) -> डाक निदेशालय का ‘डी’ अनुभाग (D Section) यह काम करेगा। यह थैलों से सीधा व्यवहार नहीं करता, लेकिन पत्राचार से सीधा संबंध रखता है।

  • टिप्पणी -> “अभिलेख कार्यालय” और “अभिलेख अधिकारी” शब्दों में क्रमशः प्रधान/उप अभिलेख कार्यालय और अधिकारी भी शामिल हैं।

19. छंटाई सहायक (Sorting Assistant) :-

  • Definition -> पर्यवेक्षक अधिकारियों, डाक रक्षकों और चौथी श्रेणी के कर्मचारियों को छोड़कर, RMS के सभी अधिकारियों के लिए ‘छंटाई सहायक’ शब्द का प्रयोग किया जाता है।

20. सहकारी छंटाई सहायक (Subsidiary Sorting Assistant) :-

  • Definition -> किसी छंटाई अनुभाग में जहाँ काम अधिक हो, वहाँ किसी सेट की सहायता के लिए उसकी गश्त के एक हिस्से में कार्य करने वाले सहायक को ‘सहकारी छंटाई सहायक’ कहते हैं।

दोस्तों, ऊपर आपने Postal Manual 5 in Hindi के शुरुआती 20 Clauses को विस्तार से समझा। लेकिन, मेरिट लिस्ट में अपनी पक्की जगह बनाने और परीक्षा पास करने के लिए आपको इस मैनुअल के सभी Clauses का बारीकी से अध्ययन करना होगा।

आपकी इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, हमने संपूर्ण Postal Manual 5 Full Download PDF In Hindi तैयार की है। हमारी इस स्पेशल Postal departmental exam preparation notes in Hindi PDF में आपको मिलेगा:

  • बचे हुए सभी Clauses का सटीक और आसान हिंदी अनुवाद।

  • नियमों को आसानी से समझने के लिए PDF में इमेजेज (Images) भी शामिल की गई हैं, ताकि हर एक टॉपिक आपके दिमाग में पूरी तरह क्लियर हो सके।

  • परीक्षा के नजरिए से महत्वपूर्ण हाइलाइट्स और की-पॉइंट्स।

  • बेहतरीन A4 प्रिंट-रेडी फॉर्मेट, जिसे आप आसानी से प्रिंट कर सकते हैं।

अपनी तैयारी को अधूरा न छोड़ें! आज ही gdstomts.com से यह कम्पलीट Postal Manual Volume 5 PDF Download करें और सफलता की ओर अपना कदम बढ़ाएं। बचे हुए सभी नियमों और पूरे स्टडी मटेरियल को तुरंत प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें:

Purchase & Download Full Postal Manual 5 PDF In Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *