Bihar Circle GDS To MTS Paper 2026 Download [PDF]
Bihar Circle GDS To MTS Paper 2026 Download

Bihar Circle GDS To MTS Paper 2026 Download [PDF]

क्या आप Bihar Postal Circle में GDS (Gramin Dak Sevak) के पद पर कार्यरत हैं और आगामी MTS (Multi Tasking Staff) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? अगर हाँ, तो परीक्षा में सफलता पाने के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपकी तैयारी को आसान बनाने के लिए, इस पोस्ट में हम आपके लिए Bihar Circle GDS To MTS Paper 2026 Download [PDF] का पूरा ओरिजिनल पेपर लेकर आए हैं।

इस आर्टिकल में न केवल आपको GDS to MTS Exam 2026 Question Paper PDF Link मिलेगा, बल्कि हम इसके साथ ऑफिशियल Answer Key और Exam Pattern पर भी चर्चा करेंगे। यदि आप डिपार्टमेंटल एग्जाम को पहले ही प्रयास में क्रैक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक से Bihar Circle GDS to MTS Paper 2026 PDF डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को आज ही से बूस्ट करें!

Question Booklet Series D – Paper 1 / प्रश्न पत्र – 1

Maximum marks – 100 / अधिकतम अंक – 100

PART A / भाग – अ

Q.1. Why is the use of sealing wax on unregistered letters and packets generally discouraged? / प्र.1. अपंजीकृत पत्रों एवं पैकेटों पर सीलिंग वैक्स (Sealing Wax) का प्रयोग सामान्यतः क्यों हतोत्साहित किया जाता है?

A. It increases the postage charges. / (क) इससे डाक शुल्क बढ़ जाता है।
B. It makes the address unreadable. / (ख) इससे पता पढ़ने में कठिनाई होती है।
C. It may stick to other postal articles during transit and cause damage. / (ग) यह पारगमन के दौरान अन्य डाक लेखों से चिपककर उन्हें क्षति पहुँचा सकता है।
D. It delays delivery due to inspection. / (घ) इससे निरीक्षण के कारण वितरण में विलंब होता है।

Q.2. According to the Post Office Guide, which of the following should NOT be mentioned in the address of a postal article? / प्र.2. डाक मार्गदर्शिका के अनुसार डाक लेख के पते में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख नहीं किया जाना चाहिए?

A. District name (where required) / (क) जिले का नाम (जहाँ आवश्यक हो)
B. PIN Code / (ख) पिन कोड
C. Route indication such as “Via” / (ग) “Via” जैसे मार्ग संकेत
D. Post Town / (घ) डाक नगर (Post Town)

Q.3. Which of the following postal articles are delivered through a Post Box? / प्र.3. निम्नलिखित में से कौन-से डाक लेख पोस्ट बॉक्स (Post Box) के माध्यम से वितरित किए जाते हैं?

A. Registered letters, insured articles and Money Orders only / (क) केवल पंजीकृत पत्र, बीमाकृत लेख एवं मनीऑर्डर
B. Fully prepaid unregistered letter mail articles bearing the Post Box Number / (ख) पोस्ट बॉक्स संख्या अंकित पूर्णतः प्रीपेड अपंजीकृत पत्र डाक लेख
C. All postal articles irrespective of registration status / (ग) पंजीकरण की स्थिति की परवाह किए बिना सभी डाक लेख
D. Only Speed Post articles / (घ) केवल स्पीड पोस्ट लेख

Q.4. If a renter fails to surrender the Post Box lock and key within 15 days after the expiry of the rental period or does not renew the rental within that period, what is the consequence? / प्र.4. यदि पोस्ट बॉक्स धारक किराया अवधि समाप्त होने के 15 दिनों के भीतर पोस्ट बॉक्स की चाबी एवं ताला जमा नहीं करता अथवा किराया नवीनीकृत नहीं कराता है, तो क्या परिणाम होगा?

A. The Post Box number is permanently cancelled. / (क) पोस्ट बॉक्स संख्या स्थायी रूप से निरस्त कर दी जाएगी।
B. A penalty equal to double the rent is charged. / (ख) किराये की दोगुनी राशि दण्डस्वरूप वसूली जाएगी।
C. The security deposit is forfeited. / (ग) सुरक्षा जमा (Security Deposit) जब्त कर ली जाएगी।
D. Only the key replacement charge is recovered. / (घ) केवल नई चाबी का शुल्क वसूला जाएगा।

Q.5. According to the Post Office Guide, the delivery and redirection of articles superscribed “On India Government Service” or “On Service” are governed by which of the following? / प्र.5. डाक मार्गदर्शिका के अनुसार “On India Government Service” अथवा “On Service” अंकित सरकारी डाक लेखों का वितरण एवं पुनर्निर्देशन (Redirection) निम्नलिखित में से किसके आधार पर किया जाता है?

A. The residential address of the addressee / (क) प्राप्तकर्ता के आवासीय पते के आधार पर
B. The official designation of the addressee (when given) / (ख) प्राप्तकर्ता के आधिकारिक पदनाम (यदि अंकित हो) के आधार पर
C. The rank of the sender / (ग) प्रेषक के पद के आधार पर
D. The PIN Code of the office only / (घ) केवल कार्यालय के पिन कोड के आधार पर

Q.6. According to the Post Office Guide, which of the following articles is specifically included in the term “Explosives” for the purpose of prohibited articles? / प्र.6. डाक मार्गदर्शिका के अनुसार निषिद्ध वस्तुओं (Prohibited Articles) के संदर्भ में निम्नलिखित में से किसे विशेष रूप से “विस्फोटक (Explosives)” की श्रेणी में शामिल किया गया है?

A. Firecrackers only / (क) केवल पटाखे
B. Matchsticks (Matches) / (ख) माचिस (Matches)
C. Kerosene / (ग) मिट्टी का तेल (Kerosene)
D. LPG Cylinders / (घ) एल.पी.जी. सिलेंडर

Q.7. According to the Post Office Guide, which of the following articles is prohibited from being transmitted by Inland Post if its value exceeds ₹10,000? / प्र.7. डाक मार्गदर्शिका के अनुसार यदि मूल्य ₹10,000 से अधिक हो, तो निम्नलिखित में से किस वस्तु का अंतर्देशीय डाक द्वारा प्रेषण निषिद्ध है?

A. Currency Notes / (क) मुद्रा नोट (Currency Notes)
B. Gold coin or bullion or both / (ख) स्वर्ण मुद्रा (Gold Coin) अथवा बुलियन (Bullion) या दोनों
C. Silver ornaments / (ग) चाँदी के आभूषण
D. Precious stones / (घ) बहुमूल्य रत्न

Q.8. According to the rules of the Post Office Savings Account (SB), which of the following statements is CORRECT? / प्र.8. डाकघर बचत खाता (SB) के नियमों के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. A Single Savings Account can be converted into a Joint Account at any time. / (क) एकल बचत खाते (Single Account) को किसी भी समय संयुक्त खाते (Joint Account) में परिवर्तित किया जा सकता है।
B. A Joint Savings Account can be converted into a Single Account on request. / (ख) संयुक्त बचत खाते (Joint Account) को अनुरोध पर एकल खाते में परिवर्तित किया जा सकता है।
C. An account opened as a Single Account cannot subsequently be converted into a Joint Account or vice versa. / (ग) एकल खाते के रूप में खोले गए खाते को बाद में संयुक्त खाते में अथवा संयुक्त खाते को एकल खाते में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।
D. An individual can open any number of Single Savings Accounts in the same Post Office. / (घ) कोई व्यक्ति एक ही डाकघर में एक से अधिक एकल बचत खाते खोल सकता है।

Q.9. Postal Life Insurance (PLI) was introduced on which date? / प्र.9. डाक जीवन बीमा (PLI) की शुरुआत किस तिथि को की गई थी?

A. 1 January 1884 / (क) 1 जनवरी 1884
B. 1 February 1884 / (ख) 1 फ़रवरी 1884
C. 1 March 1888 / (ग) 1 मार्च 1888
D. 1 April 1894 / (घ) 1 अप्रैल 1894

Q.10. According to the Sukanya Samriddhi Account (SSA) Scheme, up to what age of the girl child is the account operated by the guardian? / प्र.10. सुकन्या समृद्धि खाता (SSA) योजना के अनुसार, बालिका की कितनी आयु तक खाते का संचालन अभिभावक (Guardian) द्वारा किया जाता है?

A. 10 years / (क) 10 वर्ष
B. 15 years / (ख) 15 वर्ष
C. 18 years / (ग) 18 वर्ष
D. 21 years / (घ) 21 वर्ष

Q.11. What should a letter-box attendant do if he notices any damage or defect in a letter-box during clearance? / प्र.11. यदि पत्र पेटिका (Letter Box) खाली करते समय किसी पत्र पेटिका में कोई क्षति या दोष दिखाई दे, तो पत्र पेटिका परिचर (Letter-box Attendant) को क्या करना चाहिए?

A. Ignore it and continue the duty / (क) उसे अनदेखा कर अपना कार्य जारी रखना चाहिए।
B. Repair it himself immediately / (ख) स्वयं उसकी मरम्मत करनी चाहिए।
C. Bring it to the notice of the Postmaster / (ग) इसकी सूचना पोस्टमास्टर को देनी चाहिए।
D. Inform the nearest police station / (घ) निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करना चाहिए।

Q.12. Which office is the main office of account for itself as well as all the Sub Offices and Branch Offices under its jurisdiction? / प्र.12. कौन-सा डाकघर स्वयं तथा अपने अधीनस्थ उप डाकघरों एवं शाखा डाकघरों का मुख्य लेखा कार्यालय होता है?

A. Branch Office / (क) शाखा डाकघर
B. Sub Office / (ख) उप डाकघर
C. Head Office / (ग) प्रधान डाकघर (Head Office)
D. General Post Office / (घ) सामान्य डाकघर (GPO)

Q.13. What is the primary purpose of a Transit Office? / प्र.13. ट्रांजिट कार्यालय (Transit Office) का मुख्य कार्य क्या है?

A. Delivery of Speed Post articles / (क) स्पीड पोस्ट वितरित करना
B. Opening and sorting all mail articles / (ख) सभी डाक लेखों को खोलकर छंटाई करना
C. Receiving transit bags and forwarding closed bags without opening them / (ग) ट्रांजिट बैग प्राप्त कर बंद बैगों को बिना खोले आगे भेजना
D. Booking Money Orders only / (घ) केवल मनीऑर्डर बुक करना

Q.14. What does the abbreviation “RLO” stand for in the Department of Posts? / प्र.14. डाक विभाग में “RLO” का पूर्ण रूप क्या है?

A. Regional Letter Office / (क) Regional Letter Office
B. Returned Letter Office / (ख) Returned Letter Office
C. Railway Letter Office / (ग) Railway Letter Office
D. Registered Letter Office / (घ) Registered Letter Office

Q.15. Which office carries out the assessment of customs duty on foreign mail articles? / प्र.15. विदेशी डाक लेखों पर सीमा शुल्क (Customs Duty) का आकलन किस कार्यालय में किया जाता है?

A. Office of Exchange / (क) ऑफिस ऑफ एक्सचेंज
B. Foreign Post Office / (ख) विदेशी डाकघर (Foreign Post Office)
C. Sub-Office / (ग) उप डाकघर
D. Transit Office / (घ) ट्रांजिट कार्यालय

Q.16. What is a Transit Section in the Railway Mail Service (RMS)? / प्र.16. रेलवे मेल सेवा (RMS) में Transit Section क्या होता है?

A. A stationary office handling only parcels / (क) केवल पार्सलों का स्थायी कार्यालय
B. A travelling office working on railway or river steamer routes / (ख) रेलवे अथवा नदी स्टीमर मार्ग पर कार्य करने वाला चलित कार्यालय
C. A Head Office dealing with foreign mail / (ग) विदेशी डाक का प्रधान कार्यालय
D. A Branch Office attached to RMS / (घ) RMS से संबद्ध शाखा डाकघर

Q.17. Which office prepares, checks and preserves the work papers of Transit Sections and supplies them with forms, bags and stationery? / प्र.17. कौन-सा कार्यालय Transit Sections के कार्य-पत्र तैयार करता है, उनकी जाँच करता है तथा उन्हें प्रपत्र, बैग एवं स्टेशनरी उपलब्ध कराता है?

A. Record Office / (क) रिकॉर्ड कार्यालय (Record Office)
B. General Post Office / (ख) सामान्य डाकघर (GPO)
C. Head Office / (ग) प्रधान डाकघर
D. Office of Exchange / (घ) ऑफिस ऑफ एक्सचेंज

Q.18. Who is designated as the officer in charge of a Sorting Mail Office set? / प्र.18. Sorting Mail Office के एक सेट (Set) का प्रभारी अधिकारी किसे कहा जाता है?

A. Mail Agent / (क) मेल एजेंट
B. Head Sorting Assistant / (ख) हेड सॉर्टिंग असिस्टेंट
C. Record Officer / (ग) रिकॉर्ड अधिकारी
D. Superintendent of RMS / (घ) RMS अधीक्षक

Q.19. Which of the following correctly describes the central administrative control of the Department of Posts? / प्र.19. डाक विभाग के केन्द्रीय प्रशासनिक नियंत्रण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. It is under the Ministry of Telecom. / (क) यह दूरसंचार मंत्रालय के अधीन है।
B. It is under the administrative control of the Director General of Posts, who is the Chairman of the Postal Board of the Department of Posts. / (ख) यह महानिदेशक डाक (Director General of Posts) के प्रशासनिक नियंत्रण में है, जो डाक बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं।
C. It is controlled by the Chief Postmaster General of each Circle. / (ग) इसका नियंत्रण प्रत्येक सर्किल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल द्वारा किया जाता है।
D. It is controlled by the Ministry of Home Affairs. / (घ) इसका नियंत्रण गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

Q.20. ‘Goa’ is under jurisdiction of which Postal Circle? / प्र.20. ‘गोवा’ किस डाक परिमंडल के अधिकार क्षेत्र में है?

A. Gujarat / (क) गुजरात
B. Maharashtra / (ख) महाराष्ट्र
C. Madhya Pradesh / (ग) मध्य प्रदेश
D. Karnataka / (घ) कर्नाटक

Q.21. Which one of the following is NOT a class of Post Office? / प्र.21. निम्नलिखित में से कौन-sa डाकघरों का वर्ग नहीं है?

A. Head Post Office / (क) प्रधान डाकघर (Head Post Office)
B. Sub Post Office / (ख) उप डाकघर (Sub Post Office)
C. Branch Post Office / (ग) शाखा डाकघर (Branch Post Office)
D. Regional Post Office / (घ) क्षेत्रीय डाकघर (Regional Post Office)

Q.22. Which facility is available at Mobile Post Offices? / प्र.22. मोबाइल डाकघरों में निम्नलिखित में से कौन-सी सुविधा उपलब्ध होती है?

A. Booking of insured articles / (क) बीमित लेखों की बुकिंग
B. Booking of Value Payable (V.P.) articles / (ख) मूल्य देय (V.P.) लेखों की बुकिंग
C. Sale of stamps and postal stationery and booking of registered letter mail (excluding insured and V.P.) / (ग) डाक टिकट एवं डाक सामग्री की बिक्री तथा पंजीकृत पत्र डाक (बीमित एवं V.P. को छोड़कर) की बुकिंग
D. Payment of Savings Bank deposits at all Mobile Post Offices / (घ) सभी मोबाइल डाकघरों में बचत बैंक भुगतान

Q.23. Who directly controls the working of all Post Offices in a Postal Division? / प्र.23. एक डाक मंडल (Postal Division) के अंतर्गत सभी डाकघरों के कार्य का प्रत्यक्ष नियंत्रण किसके पास होता है?

A. Director General of Posts / (क) महानिदेशक डाक
B. Chief Postmaster General / (ख) मुख्य पोस्टमास्टर जनरल
C. Senior Superintendent/Superintendent of Post Offices / (ग) वरिष्ठ अधीक्षक/अधीक्षक डाकघर
D. Head Postmaster only / (घ) केवल प्रधान डाकपाल

Q.24. Which of the following statements regarding Sundays and Post Office Holidays is CORRECT? / प्र.24. रविवार एवं डाक अवकाश के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. Mobile Post Offices remain open on Sundays. / (क) मोबाइल डाकघर रविवार को खुले रहते हैं।
B. All Post Offices remain open on Sundays. / (ख) सभी डाकघर रविवार को खुले रहते हैं।
C. Except Night Post Offices, Post Offices and Mobile Post Offices are generally closed on Sundays and Post Office Holidays. / (ग) नाइट पोस्ट ऑफिस को छोड़कर सामान्यतः सभी डाकघर एवं मोबाइल डाकघर रविवार तथा डाक अवकाश पर बंद रहते हैं।
D. Delivery of mails continues as usual on Sundays. / (घ) रविवार को डाक वितरण सामान्य रूप से जारी रहता है।

Q.25. Which one of the following is NOT a compulsory nationwide Post Office Holiday mentioned in the Guide? / प्र.25. निम्नलिखित में से कौन-सा अवकाश गाइड में सभी सर्किलों के लिए अनिवार्य अवकाश के रूप में सूचीबद्ध नहीं है?

A. Republic Day / (क) गणतंत्र दिवस
B. Independence Day / (ख) स्वतंत्रता दिवस
C. Holi / (ग) होली
D. Christmas Day / (घ) क्रिसमस दिवस

Q.26. What is the main advantage of fully prepaying postage on a postal article? / प्र.26. डाक शुल्क का पूर्ण पूर्वभुगतान (Fully Prepaid Postage) करने का मुख्य लाभ क्या है?

A. It receives insurance automatically. / (क) लेख स्वतः बीमित हो जाता है।
B. It is forwarded by the earliest possible mail and delivered as expeditiously as possible. / (ख) उसे यथाशीघ्र उपलब्ध डाक से भेजा जाता है तथा शीघ्र वितरण किया जाता है।
C. It is always treated as a registered article. / (ग) उसे स्वतः पंजीकृत लेख माना जाता है।
D. It is exempted from postal scrutiny. / (घ) उसे डाक जांच से छूट मिल जाती है।

Q.27. Which of the following stamps sold at Post Offices CANNOT be used for payment of postage? / प्र.27. डाकघरों में बिकने वाले निम्नलिखित में से कौन-से स्टाम्प डाक शुल्क के भुगतान के लिए उपयोग नहीं किए जा सकते?

A. Commemorative Postage Stamps / (क) स्मारक डाक टिकट
B. Definitive Postage Stamps / (ख) नियमित डाक टिकट
C. Revenue Stamps issued by the Central Government / (ग) केंद्र सरकार द्वारा जारी राजस्व स्टाम्प (Revenue Stamps)
D. Service Postage Stamps / (घ) सेवा डाक टिकट

Q.28. According to the Post Office Guide, postage charges may also be paid by which of the following methods besides postage stamps? / प्र.28. डाकघर गाइड के अनुसार डाक टिकटों के अतिरिक्त डाक शुल्क का भुगतान निम्नलिखित में से किस माध्यम से भी किया जा सकता है?

A. Revenue Stamps only / (क) केवल राजस्व स्टाम्प द्वारा
B. Franking machine impressions or, in certain cases, cash payment / (ख) फ्रैंकिंग मशीन की छाप अथवा कुछ मामलों में नकद भुगतान द्वारा
C. Court fee stamps / (ग) न्यायालय शुल्क स्टाम्प द्वारा
D. Bank draft only / (घ) केवल बैंक ड्राफ्ट द्वारा

Q.29. According to the Post Office Guide, where should postage stamps be affixed on a letter or packet? / प्र.29. डाक मार्गदर्शिका के अनुसार पत्र या पैकेट पर डाक टिकट कहाँ चिपकाए जाने चाहिए?

A. On the left-hand top corner of the address side / (क) पते वाले भाग के बाएँ ऊपरी कोने पर
B. On the right-hand bottom corner of the address side / (ख) पते वाले भाग के दाएँ निचले कोने पर
C. On the right-hand top corner of the address side / (ग) पते वाले भाग के दाएँ ऊपरी कोने पर
D. Anywhere on the article / (घ) लेख पर कहीं भी

Q.30. Which of the following articles can be sent through Inland Post only if insured? / प्र.30. निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तुएँ अंतर्देशीय डाक द्वारा केवल बीमाकृत (Insured) रूप में ही भेजी जा सकती हैं?

A. Printed books / (क) मुद्रित पुस्तकें
B. Currency notes and Jewellery / (ख) मुद्रा नोट एवं आभूषण
C. Greeting cards / (ग) शुभकामना कार्ड
D. Newspapers / (घ) समाचार पत्र

PART B / भाग – ब

Q.31. A public servant refuses a valuable gift offered by a contractor to maintain fairness. Which ethical value is best reflected? / प्र.31. एक लोक सेवक निष्पक्षता बनाए रखने के लिए किसी ठेकेदार द्वारा दिया गया महंगा उपहार स्वीकार नहीं करता। यह किस नैतिक मूल्य को दर्शाता है?

A. Compassion / (क) करुणा
B. Integrity / (ख) सत्यनिष्ठा (Integrity)
C. Sympathy / (ग) सहानुभूति
D. Loyalty / (घ) निष्ठा

Q.32. Which is the largest freshwater lake in India? / प्र.32. भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?

A. Chilika Lake / (क) चिल्का झील
B. Wular Lake / (ख) वुलर झील
C. Loktak Lake / (ग) लोकटक झील
D. Sambhar Lake / (घ) सांभर झील

Q.33. Which Constitutional Amendment lowered the voting age in India from 21 years to 18 years? / प्र.33. भारत में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन द्वारा की गई?

A. 42nd Amendment / (क) 42वाँ संशोधन
B. 44th Amendment / (ख) 44वाँ संशोधन
C. 61st Amendment / (ग) 61वाँ संशोधन
D. 73rd Amendment / (घ) 73वाँ संशोधन

Q.34. Who was the first Indian to receive the Nobel Prize? / प्र.34. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?

A. C. V. Raman / (क) सी. वी. रमन
B. Rabindranath Tagore / (ख) रवीन्द्रनाथ टैगोर
C. Mother Teresa / (ग) मदर टेरेसा
D. Amartya Sen / (घ) अमर्त्य सेन

Q.35. A government employee discovers an error in official records that benefits him financially. What is the most ethical course of action? / प्र.35. एक सरकारी कर्मचारी को आधिकारिक अभिलेखों में ऐसी त्रुटि का पता चलता है जिससे उसे आर्थिक लाभ हो रहा है। सबसे नैतिक कदम क्या होगा?

A. Ignore the mistake and keep the benefit. / (क) त्रुटि को अनदेखा कर लाभ उठाना।
B. Inform the competent authority and get the error corrected. / (ख) सक्षम प्राधिकारी को सूचित कर त्रुटि को ठीक कराना।
C. Wait until someone notices it. / (ग) किसी के ध्यान देने तक प्रतीक्षा करना।
D. Share the benefit with colleagues. / (घ) लाभ को सहकर्मियों के साथ बाँट लेना।

Q.36. Evaluate: 18 ÷ 3 × 2 + 5 / प्र.36. हल कीजिए: 18 ÷ 3 × 2 + 5

A. 15 / (क) 15
B. 17 / (ख) 17
C. 19 / (ग) 19
D. 21 / (घ) 21

Q.37. A student scores 360 marks out of 450. What is his percentage? / प्र.37. एक छात्र ने 450 में से 360 अंक प्राप्त किए। उसका प्रतिशत कितना है?

A. 75% / (क) 75%
B. 80% / (ख) 80%
C. 85% / (ग) 85%
D. 90% / (घ) 90%

Q.38. A shopkeeper buys an article for ₹800 and sells it for ₹920. Find the profit percentage. / प्र.38. एक दुकानदार ने ₹800 में वस्तु खरीदी और ₹920 में बेची। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

A. 12% / (क) 12%
B. 15% / (ख) 15%
C. 18% / (ग) 18%
D. 20% / (घ) 20%

Q.39. Find the Simple Interest on ₹5,000 at 8% per annum for 3 years. / प्र.39. ₹5,000 पर 8% वार्षिक दर से 3 वर्ष का साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।

A. ₹1,000 / (क) ₹1,000
B. ₹1,200 / (ख) ₹1,200
C. ₹1,500 / (ग) ₹1,500
D. ₹1,800 / (घ) ₹1,800

Q.40. The average of 15, 20, 25, 30 and 35 is: / प्र.40. 15, 20, 25, 30 तथा 35 का औसत क्या होगा?

A. 23 / (क) 23
B. 24 / (ख) 24
C. 25 / (ग) 25
D. 26 / (घ) 26

Q.41. A can complete a work in 12 days, while B can complete the same work in 24 days. They work together for 2 days, after which B leaves the work. In how many more days will A alone complete the remaining work? / प्र.41. A किसी कार्य को 12 दिनों में तथा B उसी कार्य को 24 दिनों में पूरा कर सकता है। दोनों 2 दिनों तक साथ कार्य करते हैं, जिसके बाद B कार्य छोड़ देता है। शेष कार्य को अकेला A कितने और दिनों में पूरा करेगा?

A. 6 days / (क) 6 दिन
B. 7 days / (ख) 7 दिन
C. 8 days / (ग) 8 दिन
D. 9 days / (घ) 9 दिन

Q.42. A car travels at 60 km/h. How much distance will it cover in 2.5 hours? / प्र.42. एक कार 60 किमी/घंटा की गति से चलती है। 2.5 घंटे में वह कितनी दूरी तय करेगी?

A. 120 km / (क) 120 किमी
B. 130 km / (ख) 130 किमी
C. 150 km / (ग) 150 किमी
D. 180 km / (घ) 180 किमी

Q.43. If 8 pens cost ₹96, what is the cost of 5 pens? / प्र.43. यदि 8 पेन की कीमत ₹96 है, तो 5 पेन की कीमत कितनी होगी?

A. 50 / (क) 50
B. 55 / (ख) 55
C. 60 / (ग) 60
D. 65 / (घ) 65

Q.44. The price of a shirt increases from ₹500 to ₹600. What is the percentage increase? / प्र.44. एक shirt की कीमत ₹500 से बढ़कर ₹600 हो जाती है। प्रतिशत वृद्धि कितनी है?

A. 15% / (क) 15%
B. 18% / (ख) 18%
C. 20% / (ग) 20%
D. 25% / (घ) 25%

Q.45. A train covers 180 km in 3 hours. Its speed is: / प्र.45. एक ट्रेन 3 घंटे में 180 किमी की दूरी तय करती है। उसकी गति क्या होगी?

A. 50 km/h / (क) 50 किमी/घंटा
B. 55 km/h / (ख) 55 किमी/घंटा
C. 60 km/h / (ग) 60 किमी/घंटा
D. 65 km/h / (घ) 65 किमी/घंटा

Q.46. Which river is known as the ‘Sorrow of Bihar’ due to its frequent floods? / प्र.46. बार-बार आने वाली बाढ़ के कारण किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है?

A. Ganga / (क) गंगा
B. Kosi / (ख) कोसी
C. Son / (ग) सोन
D. Gandak / (घ) गंडक

Q.47. Who appoints the Governor of an Indian State? / प्र.47. किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

A. Prime Minister / (क) प्रधानमंत्री
B. Chief Minister / (ख) मुख्यमंत्री
C. President of India / (ग) भारत के राष्ट्रपति
D. Parliament / (घ) संसद

Q.48. Which planet is known as the ‘Red Planet’? / प्र.48. किस ग्रह को ‘लाल ग्रह’ कहा जाता है?

A. Venus / (क) शुक्र
B. Mars / (ख) मंगल
C. Jupiter / (ग) बृहस्पति
D. Saturn / (घ) शनि

Q.49. Who gave the slogan “Do or Die” during the Quit India Movement? / प्र.49. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान “करो या मरो” का नारा किसने दिया था?

A. Subhas Chandra Bose / (क) सुभाष चंद्र बोस
B. Jawaharlal Nehru / (ख) जवाहरलाल नेहरू
C. Mahatma Gandhi / (ग) महात्मा गांधी
D. Sardar Patel / (घ) सरदार पटेल

Q.50. The classical dance ‘Kathak’ originated in which part of India? / प्र.50. शास्त्रीय नृत्य ‘कथक’ का उद्भव भारत के किस भाग में हुआ?

A. South India / (क) दक्षिण भारत
B. Western India / (ख) पश्चिम भारत
C. Northern India / (ग) उत्तर भारत
D. Eastern India / (घ) पूर्वी भारत

Official Answer Key (Series D) – Paper 1 / आधिकारिक उत्तर कुंजी (सीरीज D)

Q. No. Correct Option Q. No. Correct Option
1 C 26 B
2 C 27 C
3 B 28 B
4 C 29 C
5 B 30 B
6 B 31 B
7 B 32 B
8 C 33 C
9 B 34 B
10 C 35 B
11 C 36 B
12 C 37 B
13 C 38 B
14 B 39 B
15 B 40 C
16 B 41 D
17 A 42 C
18 B 43 C
19 B 44 C
20 B 45 C
21 D 46 B
22 C 47 C
23 C 48 B
24 C 49 C
25 C 50 C

Gdstomts.com – Fast Promotion, Smart Preparation

All Courses Available With Smart Notes – For Buy Course Msg Our Team 7704058990

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *